गंगापार, सितम्बर 11 -- Gangapar News: ब्लॉक मुख्यालय परिसर में लायंस क्लब के सदस्यों ने एक पौधा मां के नाम का रोपण किया गया। उसके संरक्षण का संकल्प लेते हुए लायंस क्लब की सदस्य सुप्रिया शशांक मिश्रा ने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि बिगड़ते पर्यावरण के संतुलन व संरक्षण के लिए प्रत्येक को अपनी मां की याद में अपने आसपास एक पौध मां के नाम का रोपण जरूर करना चाहिए। पौधों से हमें प्राण वायु मिलती है जिनका हम रोपण कर अपनी प्राण वायु को सुरक्षित कर लें। इस मौके पर लाइंस क्लब की अध्यक्ष ऊषा गुप्ता, वंदना तिवारी, काकोली, अल्पना राय आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...