Gangapar News: बिगहिया गांव में बंदरों का उत्पात, कई को किया जख्मी
गंगापार, जुलाई 7 -- Gangapar News: घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। विगत एक माह पूर्व क्षेत्र के बिगहिया गांव में आए दर्जनों की संख्या में आतंकी बंदरों ने उत्पात मचाकर लोगों को परेशान करके रख दिया है।बंदर खेती किसानी के साथ-साथ गृहस्थी के समान का भी भारी नुकसान कर रहे हैं।गांव के निवासी देवेंद्र प्रताप सिंह पप्पू और इंद्रजीत सिंह ने बताया कि अब तक दर्जनों लोगों को बंदर काट चुके हैं। बंदरों का शिकार हुए लोग अब एण्टीरैबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए अस्पताल का चक्कर लगा रहे हैं।बंदरों के डर से अभिभावक अपने बच्चों को अकेले घर से बाहर नहीं जाने देते। और ना ही खाने पीने वाली सामग्री खुले में रखते हैं। गांव के इंद्रजीत सिंह ने बताया कि कई बार तो बंदर छत पर कूद कर सीढ़ी के रास्ते घर के अंदर दाखिल होकर भारी उत्पाद मचाते हैं। इस संदर्भ में गांव के लोगों ने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.