Gangapar News: बावली पर पांच दिन तक डटे रहे हनुमत भक्त
गंगापार, जुलाई 8 -- Gangapar News: कलयुग के जीवंत देव हनुमान जी के उपासक हमेशा हर तरह से खुशहाल रहते हैं। पांच दिवसीय हनुमान जी की पूजा आराधना और प्रसाद वितरण में पहुंचना हर भक्त का सौभाग्य होता है। उक्त विचार भारतगंज कस्बे के वार्ड चार बावली पर तीन जुलाई से कस्बे के समस्त सर्राफ परिवार द्वारा आयोजित हनुमत उपासना के समापन पर प्रसाद वितरण और भंडारे में शामिल होने आये प्रयागराज के महापौर गणेश केशरवानी ने व्यक्त किया। तीन जुलाई को भारतगंज बावली पर वेदी व पंचांग वेदी पूजन, चार जुलाई को शोभायात्रा व नगर भ्रमण, पांच जुलाई को देव प्रतिष्ठान और हवन, छह जुलाई को राम चरित मानस पाठ और सात जुलाई को पूर्णाहुति उसके उपरांत भंडारा व प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में भाजपा नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख मांडा अशोक सिंह सहित तमाम भाजपा नेता व पदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.