Gangapar News: बालू हटाने के विवाद में मारपीट, दो महिला सहित तीन जख्मी
गंगापार, अक्टूबर 22 -- Gangapar News: सोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। सोरांव इलाके के बरामऊ गांव में दरवाजे पर रखी बालू हटाने के विवाद में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दो महिला सहित तीन लोग चोटिल हो गए। घायलों को इलाज के लिए बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद एवं 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।सोरांव थाना क्षेत्र के बरामऊ गांव निवासी शिवकुमार के दरवाजे पर बालू रखी थी। आरोप है कि बालू हटाने को लेकर पड़ोसी सुन्दर लाल समेत दर्जनों लोगों ने लाठी डंडे एवं कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। भाई अक्षय कुमार, बहन रिया एवं अक्षय की पत्नी आरती देवी के सर पर चोट आई है। तीनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सोरांव ले गए। डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेली अस्पताल रेफर कर दिया। तीनों का इलाज ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.