गंगापार, जुलाई 17 -- Gangapar News: क्षेत्र के विभिन्न उपकेन्द्रों से होने वाली बिजली आपूर्ति पूरी तरह अस्त-व्यस्त होने से उपभोक्ता परेशान हैं। दो-दो मिनट पर बिजली ट्रिपिंग होने से लोगों के काम काज पर असर पड़ रहा है। निजी नलकूप संचालक बिजली की आवाजाही से धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। बिजौरा गांव के देवी प्रसाद मिश्र ने बताया कि आसमान में बादल उमड़-घुमड़ कर चले जा रहे हैं, बरसात न होने से धरती पूरी तरह तप रही है, ऐसे में बिजली विभाग की ओर से किसानों को भरपूर बिजली न मिलने से हालत बद से बदतर हो गई है। उपकेन्द्र बिजौरा, शुक्लपुर, शिवपुरा, नेवढ़िया, औता, मेजारोड, लालतारा सहित विभिन्न उपकेन्द्रों की क्रमश यही हालत है। लालतारा उपकेन्द्र से संबधित सलैया खुर्द गांव के पप्पन उपाध्याय ने बताया कि अघोषित बिजली की कटौती से जन जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त...