गंगापार, अक्टूबर 24 -- Gangapar News: कोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील बार एसोसिएशन कोरांव के आगामी सत्र के चुनाव के लिए शनिवार को तहसील सभागार में मतदान पूर्व अध्यक्ष और मंत्री का दक्षता भाषण कार्यक्रम संपन्न हुआ।इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ-साथ चुनाव अधिकारियों ने भाग लिया। अध्यक्ष पद के लिए उमाकांत त्रिपाठी, विजय शंकर मिश्रा, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, दिनेश सिंह तथा ललन कुमार तिवारी ने अपनी अपनी विचारधाराएं रखी, जबकि मंत्री के लिए योगेंद्र नाथ द्विवेदी और त्रिवेणी प्रसाद यादव ने अधिवक्ताओं के हित में अपनी प्राथमिकताएं गिनाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...