Gangapar News: बारिश से सड़क पर कीचड़, बीमार को चारपाई पर लादकर एंबुलेंस तक पहुंचाया
गंगापार, अगस्त 6 -- Gangapar News: बगहा की शिमला बस्ती तक पहुंचने का मार्ग न होने से चकरोड से लोगों की आवाजाही होती है। तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बरसात से चकरोड पर दो फीट कीचड़ हो गया है। लगभग 50 घरों की बस्ती है। बस्ती के सत्य नारायण ने बताया कि दोपहर दो बजे के लगभग बस्ती के राम बिहारी निषाद की तबीयत खराब हो गई। मुंह से झाग निकलता देख परिजन रोने लगे। हालत खराब देख लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस को सूचना दी तो वह मरीज को लेने पहुंच गई, लेकिन चकरोड पर कीचड़ भरा होने से शिमला बस्ती से आधा किलोमीटर दूर खड़ी हो गई। बीमार व्यक्ति के घरों के लोग उसे चारपाई पर लाद कर एंबुलेंस तक ले गए। बताया कि गांव की गर्भवती महिला रूपा निषाद का टीकाकरण होना है, लेकिन वह चकरोड पर कीचड़ होने की वजह से टीकाकरण नहीं करा पा रही है। बस्ती के कुंज बिहारी, मुन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.