Gangapar News: बारिश से बही मिट्टी, सड़क पर चलना मुश्किल
गंगापार, जुलाई 9 -- Gangapar News: पिछले दिनों की बारिश ने भारतगंज से पुराना सागर, कर्बला, दशमिअहवा होते हुए लालगंज को जोड़ने वाले पुराने मार्ग की स्थिति और खराब कर दी है। मार्ग पर नगर पंचायत द्वारा डाली गई मिट्टी व डस्ट बारिश के तेज बहाव में बह जाने से रास्ता ऊबड़-खाबड़ हो गया है, जिससे पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों का आवागमन दुश्वार हो गया है। यह मार्ग मांडा रियासत के समय से पत्थरों से निर्मित संपर्क मार्ग के रूप में क्षेत्रवासियों की आवाजाही का प्रमुख साधन रहा है। नगर पंचायत समय-समय पर आवागमन सुचारु रखने के उद्देश्य से इस पर मिट्टी और डस्ट डलवाती रही है, लेकिन हर बारिश में यह अस्थायी व्यवस्था बह जाती है और लोगों को फिर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सभासद शुभम् केशरी डंकू कहना है कि इस मार्ग के स्थायी निर्माण की मांग वर्षों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.