Gangapar News: बारिश से जलजमाव, नाली न होने से बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी
गंगापार, जुलाई 9 -- Gangapar News: विकासखंड कौंधियारा की ग्राम सभा अकोढ़ा की पश्चिमी बस्ती में बारिश के बाद भारी जलभराव से जनजीवन प्रभावित हो गया है। उचित जलनिकासी व्यवस्था और पक्की नाली के अभाव में पूरा मोहल्ला पानी से घिर गया है। लोगों को घरों से निकलने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, जबकि गंदे पानी से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय निवासी शैलेश कुमार ने बताया कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका। उन्होंने प्रशासन से तत्काल मौके का निरीक्षण कर जलनिकासी की व्यवस्था कराने और नाली निर्माण कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.