गंगापार, सितम्बर 1 -- Gangapar News: तिलईबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गढ़चंपा गांव में बारिश के कारण संजू यादव पत्नी अखिलेश कुमार का कच्चा मकान गिर गया। मकान के मलबे में गेहूं, चावल समेत गृहस्थी का सामान दब गया, जिससे परिवार को काफी नुकसान हुआ है।मकान गिरने के बाद पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है। पीड़ित के अनुसार हलका लेखपाल ने नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के लिए आज मौके पर आने की बात कही है। लेखपाल के निरीक्षण के बाद नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। बारिश के बीच कच्चा मकान गिरने से परिवार के सामने रहने की भी समस्या खड़ी हो गई है। यह भी पढ़ें- Mau News: सोहराबपुर में कच्चा मकान धराशाई, खुले आसमान के नीचे आया परिवार पीड़ित परिवार ने प्रशासन से जल्द सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...