Gangapar News: बारिश से गर्मी और उमस से मिली राहत
गंगापार, सितम्बर 25 -- Gangapar News: तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर बारिश होने से जहां तापमान में गिरावट आई और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की, वहीं क्षेत्र के कई इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। पिछले दो दिनों से सुबह से ही लगातार बादल छाए रहने के कारण मौसम का मिजाज बदलने से कई दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने चैन की सांस ली हालांकि रुक-रुक कर बारिश ने क्षेत्र की कई इलाकों में मुश्किलें भी बढ़ा दी है। गिरगोंठा पौधशाला से हरिजन बस्ती जाने वाली मार्ग पर कीचड़ फैलने से लोगों को पैदल चलना मुश्किल हो गया है। इसी तरह रतेवरा, साजी, धाव, गोड़गरी, भलुहा, पारा, बेलवनियां आदि गांव में सड़कों पर कीचड़ फैल जाने से राहगीरों को पैदल चलने में परेशानियां उठानी पड़ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.