Gangapar News: बारिश से खराब हुईं गांवों की सड़कें
गंगापार, सितम्बर 7 -- Gangapar News: लगातार हो रही बारिश के बाद ग्रामीण मुख्य मार्गों के अलावा गांवों को जोड़ने वाले कई संपर्क मार्ग खराब हो गए हैं जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करमा कौंधियारा मुख्य मार्ग में बारिश के कारण जगह जगह गड्ढे बन गए हैं तो इसी मार्ग से दानपुर को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह गड्ढे में तब्दील हो गई है। करमा करछना मार्ग में भी पानी जमने से कहीं कहीं सड़क खराब हो गई है। छीतूपुर से हथिगनी को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग भी उखड़ गया है। करमा से नैनी जाने वाली सड़क में भी जगह जगह गड्ढे बन गए हैं जबकि यह मार्ग क्षेत्र के गांवों को नैनी व शहर जाने का मुख्य मार्ग है और इस मार्ग पर सबसे ज्यादा वाहनों की आवाजाही होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.