Gangapar News: बारिश से आदिवासी बस्ती में धराशाई हो गया कच्चा मकान
गंगापार, अगस्त 30 -- Gangapar News: लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन रही है। जहां नदियों का जल स्तर तेजी के साथ बढ़ने से बाढ़ के खतरे की आशंका को लेकर अलर्ट की स्थिति बन गई है।वहीं लगातार हो रही बारिश के चलते बस्तियों के पास पानी आने का खतरा भी अब बन रहा है। ग्राम पंचायत कांटी के आदिवासी बस्ती स्थित मोती चंद सोनकर का कच्चा मकान धराशाई हो गया है। जिससे लोगों में अफरा-तफरा की स्थिति बन गई।इसके बाद लोगों के सहयोग से बस्ती में रह रहे अन्य परिवारों ने अपना घर खाली कर दिया। बताया जा रहा है कि घरों के अंदर पानी भर जाने से खाद्य सामग्री सहित जरूरी सामान तक लोगों का खराब हो गया। पीड़ित परिवार पन्नी के मड़हे में जीवन बसर कर रहे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.