Gangapar News: बारिश में भी शीतला दर्शन को जुटे दर्शनार्थी
गंगापार, अगस्त 17 -- Gangapar News: विकास खंड उरुवा क्षेत्र के रामनगर स्थित प्रसिद्ध मां शीतला धाम में श्रावण मास के मेले के दौरान तीसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से हो रही बारिश के बावजूद दूर-दराज से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं ने माता के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की।
श्रद्धालुओं की भीड़ सोमवार को प्रातः पांच बजे से ही मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने मां शीतला को हलुआ-पूरी और चने का भोग अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। दर्शन के बाद भक्तों ने मंदिर परिसर में सजी दुकानों से प्रसाद, माला-फूल एवं अन्य सामानों की खरीदारी भी की। मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।
सुरक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.