Gangapar News: बारिश के बीच तीन दिवसीय मेला संपन्न
गंगापार, जुलाई 9 -- Gangapar News: बारिश के बीच निमहरा मंदिर में लगने वाला तीन दिवसीय मेला समाप्त हो गया। गुरवार अंतिम दिन आस्था, श्रद्धा और भक्ति के संगम के रूप में प्रसिद्ध मां निमहरा धाम में अषाढ़ शुक्ल सप्तमी के अवसर पर हो रही भारी बारिश और रुक-रुक कर हो रही बूंदाबांदी के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। खराब मौसम के बीच भी दूर-दराज के गांवों और जनपदों से पहुंचे भक्तों ने मां के दरबार में माथा टेककर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर और मेले क्षेत्र में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। मां निमहरा मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय पारंपरिक मेले के अंतिम दिन सुबह से ही दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लग गई थीं। श्रद्धालु हाथों में पूजा सामग्री लेकर मां के जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंचे और विधि-वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.