गंगापार, अगस्त 29 -- Gangapar News: बारिश में एक बार मोहल्ले में पानी दाखिल हुआ तो फिर निकलने का रास्ता नहीं बना। सड़क पर घुटनों तक पानी भरा है। घरों के आसपास का पानी जमा रहने से न सिर्फ आवागमन प्रभावित है बल्कि बीमारियों का भी खतरा बना हुआ है। मऊआइमा के सुल्तानपुर खास ग्रामसभा के छपाई बाग इलाके में बारिश का पानी पिछले 10 दिनों से जमा है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी में नहर काटी गई थी जिससे अधिक पानी गांव में प्रवेश कर गया। बस्ती के दोनों ओर तालाब है और सड़क बनने के चलते नाले बंद हो गए हैं। लगातार पानी जमा रहने से रास्तों पर आवागमन मुश्किल हो गया है। वहीं घरों और मोहल्ले के आसपास जलभराव के चलते मच्छर, कीड़े-मकोड़े और अन्य संक्रमण फ...