Gangapar News: बारिश के बाद गड्ढे में गिरकर घायल हो रहे राहगीर
गंगापार, अगस्त 30 -- Gangapar News: शंकरगढ़-नारीबारी पर कल्याणपुर में रोड पर बारिश के कारण सड़क पर बड़ा गढ्ढा हो गया है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बढ़ गया है।आए दिन दोपहिया वाहन चालक और राहगीर इस कटाव में गिरकर चोटिल हो रहे हैं।नारीबारी रोड से प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। सड़क पर बने बड़े कटाव के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर रात के समय कटाव दिखाई नहीं देने से दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई वाहन चालक यहां गिरकर घायल हो चुके हैं। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: टोकलो रोड पर जर्जर कलवर्ट, सड़क धंसने की बढ़ी चिंता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.