गंगापार, जुलाई 31 -- Gangapar News: क्षेत्र के ऊंचडीह बाजार में बारिश के बाद सड़क पर जलभराव होने से स्थानीय लोगों, दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर जमा हो जाता है, जिससे पूरा मार्ग कीचड़ और गंदे पानी से भर जाता है। जलभराव के चलते पैदल राहगीरों के साथ-साथ दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को हो रही है, जिन्हें रोजाना इसी मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है। स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से जल निकासी की समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऊंचडी...