गंगापार, अगस्त 19 -- Gangapar News: सोमवार की रात से मंगलवार को दोपहर हुई भारी बारिश का पानी अब भी तहसील क्षेत्र के अमिलिया, मनु का पुरा, अमिलिया, कोढ़निया, टुढ़िहार,नेवढ़िया, उरूवा, शिवपुरा, निबैया, गुनई गहरपुर, कुर्की सहित विभिन्न गांवों में भरा है, जिसे निकालने के लिए स्थानीय प्रशासन परेशान है। तहसीलदार मेजा यमुना प्रसाद वर्मा व नायब तहसीलदार मेजा नंदलाल राजस्व टीम के साथ क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंच बरसात के भरे पानी को बाहर निकलवाने में जुटे रहे। तहसीलदार टीम के साथ सोनाई गांव से औता होते हुए गंगा तक जाने वाले नाले का निरीक्षण करने गए। बरसात के पानी से घिरे गांवों के लोगों से बातचीत कर समुचित व्यवस्था करानें की बात कही। उधर नायब तहसीलदार नंदलाल, हल्का लेखपाल कुलदीप यादव व काननूगों के साथ धरावल की आदिवासी बस्ती गए, बरसात के पानी स...