Gangapar News: बारिश की बेरुखी ने बढ़ाई चिंता, किसानों की आसमान पर टिकीं निगाहें
गंगापार, जुलाई 16 -- Gangapar News: खरीफ मौसम के सबसे महत्वपूर्ण समय में एक बार फिर बारिश की बेरुखी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जुलाई का आधा महीना बीत जाने के बाद भी क्षेत्र में पर्याप्त बारिश नहीं हुई है, जिसके कारण खरीफ की खेती पूरी तरह प्रभावित हो रही है। पिछले कई दिनों से रोजाना आसमान में काले बादल छा रहे हैं, बारिश का मौसम भी बन रहा है, लेकिन बरसने का नाम नहीं। इससे किसानों की उम्मीदें बार-बार टूट कर बिखर रही है। अब उनकी निगाहें आसमान पर लगी हुई है। गुरुवार को इलाके के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई है। लेकिन अधिकांश क्षेत्र अब भी सूखे पड़े हैं। इसके कारण धान की रोपाई सहित अन्य खरीफ फसलों पर विपरीत असर हो रहा है। फसलों के सूखने का खतरा बढ़ गया है और कई स्थानों पर किसानों को दोबारा बोआई करनी पड़ रही है। यदि बारिश का यह अंतराल ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.