Gangapar News: बारिश का पानी घरों में घुसा
गंगापार, जुलाई 23 -- Gangapar News: दो तीन दिन की मानसूनी बारिश में ही धुर्रवा गांव के दर्जनों घरों में पानी आ गया और धान की फ़सल जलमग्न हो गई। सैदाबाद ब्लॉक के अंतर्गत धुर्रवा गांव में बरसात का पानी घरों और खेतों में भर गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों ने जल निकासी के लिए बने पुराने नाले को पाट दिया है, इससे बारिश का गंदा पानी गांव में जमा हो रहा है। हालात यह हैं कि कई घरों में पानी घुस गया है और करीब बीस बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई है। इससे किसानों को भारी क्षति उठानी पड़ रही है। गांव के नीरज यादव का कहना है कि पांच वर्ष पहले मनरेगा योजना के तहत गांव के इस नाले की खुदाई कराई गई थी, जिससे बरसात के पानी की निकासी सुचारु रूप से होती थी। धीरे-धीरे नाले पर अतिक्रमण होने लगा और कुछ लोगों ने उसे पाट दिया। नतीजतन इस बार लगातार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.