Gangapar News: बारिश और तेज हवा से तैयार धान की फसल खेतों में गिरी, किसानों की बढ़ी चिंता
गंगापार, सितम्बर 25 -- Gangapar News: इस वर्ष धान की फसल को लेकर उत्साहित किसानों की उम्मीदों पर लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं ने पानी फेर दिया है। बारिश और हवा के कारण तैयार धान की फसल खेतों में गिर गई है। इससे किसानों को फसल के नुकसान की चिंता सताने लगी है। वहीं, गिरी हुई धान की बालियों में कंडवा रोग लगने की आशंका भी बढ़ गई है। इस वर्ष समय पर हुई बारिश के चलते किसानों को धान की फसल तैयार करने में अपेक्षाकृत कम सिंचाई और कीटनाशकों का प्रयोग करना पड़ा। जिन किसानों को आलू की अगली फसल के लिए खेत तैयार करना होता है, वे सामान्य तौर पर 20 जून के आसपास धान की रोपाई शुरू कर देते हैं। यह भी पढ़ें- Katihar News: लगातार बारिश से धान की फसल को नुकसान, खेतों में गिरी तैयार फसल ऐसे किसानों की धान की फसल अब पककर तैयार हो चुकी थी। कई किसान तो धान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.