गंगापार, सितम्बर 26 -- Gangapar News: मेजा तहसील क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से तेज हवाओं के साथ हो रही रिमझिम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में तैयार खड़ी धान की फसल तेज हवा के कारण जमींदोज लगी है। अच्छी पैदावार की उम्मीद लगाए किसानों को अब फसल के नुकसान की चिंता सताने लगी है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बारिश ने धान की फसल को पहुंचाया नुकसानकिसानों की चिंताएँ रामनगर गांव के किसान विश्वम्भर नाथ यादव, जगदीश सिंह, हुल्का के राजा पांडेय व अखिलेश शुक्ल, बसैनपुर के राधेश्याम तिवारी, प्रेमराज सिंह व जितेंद्र सिंह तथा सिकटी गांव के अभयराज सिंह और मल्लू सिंह,खमिनियां के श्रीकांत मिश्र,विजेंद्र मिश्र समेत अन्य किसानों ने बताया कि बारिश के साथ चल रही तेज हवा से खेतों में खड़ी धान की फसल बड़े पैमाने पर गिर गई है। किसानों के मुताब...