Gangapar News: बारा में 18 सड़कें और दो पुल बनेंगे, मिली मंजूरी
गंगापार, अक्टूबर 26 -- Gangapar News: गौहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। विधानसभा क्षेत्र में 18 सड़कों और दो पुलों के निर्माण को मंजूरी मिली है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से ग्रामीण इलाकों में आवागमन सुगम होने के साथ गांवों की संपर्क व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है।रविवार को गौहनिया स्थित एक निजी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बारा विधायक डॉ. वाचस्पति ने स्वीकृत विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने इन विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया।विधायक ने कहा, क्षेत्र में सड़क और पुल निर्माण की जरूरतों को देखते हुए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। विधायक बारा ने कहा कि जनता के सुगम आवागमन के लिए ये सड़कें और पुल लाभकारी साबित होंगे। इनके निर्माण से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.