गंगापार, अक्टूबर 9 -- Gangapar News: तहसील अंतर्गत प्रमुख सड़कों के किनारे खुलेआम मछली बेचने और मौके पर ही मछली काटने के कारोबार से आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। बारा तहसील के रिंगवा मोड़ के पास, लोहगरा, शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के पीपीजीसीएल के सामने और घूरपुर थाना क्षेत्र के बाईपास के आगे आदि स्थानों पर खुले में मछलियां रखकर बिक्री किए जाने और वहीं कटान किया जाता है। इससे आने जाने वाले लोगों को अधिक परेशानी होती है। कटान के दौरान निकलने वाला खून, पानी, मछली के अवशेष और कचरा सड़क किनारे ही बिखर जाता है। इस संबंध में एसीपी बारा वेद व्यास मिश्रा ने कहा कि सड़क के किनारे मछली या अन्य कोई भी मांस काटना, बेचना गलत है। इसको बंद कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...