Gangapar News: बारा में बार-बेंच की बैठक में वादकारियों के हित पर जोर
गंगापार, अक्टूबर 5 -- Gangapar News: सोमवार को तहसील बारा के सभागार में बार बेंच की बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने वादकारियों के हित पर बल दिया। बैठक का आयोजन एसडीएम बारा अर्पित कुमार ने किया। बैठक में अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील के विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादो का निस्तारण समय एवं सुचिता पूर्ण ढंग से होना चाहिए। बताया गया कि कुछ अदालतों में वाद काफी समय से लंबित है। उनका शीघ्र निस्तारण किया जाए और अधिवक्ताओं की समस्याओं का भी ध्यान रखना होगा। एसडीएम बारा ने अधिवक्ताओं से सहयोग करने की अपील किया और कहा कि सभी को मिलकर जन सामान्य को शीघ्र और सस्ता न्याय दिलाना चाहिए। इस अवसर पर तहसीलदार बारा अनिल कुमार पाठक, नायब तहसीलदार बारा संतोष यादव, नायब तहसीलदार शंकरगढ़ राम अवध शाह, अध्यक्ष बीरेंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.