गंगापार, जुलाई 5 -- Gangapar News: बारा तहसील में चक मार्ग, कब्रिस्तान, तालाब, खाद गड्ढा, खलिहान, भूदान, वन विभाग की भूमि पर कब्जा कर प्लाटिंग करने का मामला आम बात हो गई है। इसके बाद भू माफिया ने प्राकृतिक जल स्रोतों पर भी कब्जा करना शुरू कर दिया है। इसके कारण प्राकृतिक जल स्रोतों का अस्तित्व ही खतरे में पड़ गया है। बारा तहसील के विकास खंड शंकरगढ़ अंतर्गत बहने वाली शिवराजपुर की नदी क्षेत्र में चर्चा का विषय है। शंकरगढ़ के पहाड़ियों से निकल कर आगे लोनी नदी में मिलती है। इस नदी पर शिवराजपुर से ही कब्जा शुरू हो गया है। आगे चलकर शिवराजपुर और लखनपुर की सीमा पर दो नालों के संगम का स्वरूप है। उसके आसपास के क्षेत्रों पर प्लाटिंग का काम चल रहा है। क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि पर सरकारी रिकार्ड में नाला दर्ज हैं। उस क्षेत्र में दो स्थानों पर सरका...