गंगापार, सितम्बर 30 -- Gangapar News: बारा क्षेत्र के विभिन्न भागों में अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जिलाधिकारी प्रयागराज द्वारा अवैध खनन रोकने के लिए दिए गए सख्त आदेश और गठित की गई टीम भी बेअसर है। बारा तहसील के विकास खंड शंकरगढ़ में कई गांवों की जमीन शासन द्वारा कई वर्ष पहले तेल शोधन शाला (रिफाइनरी) के लिए किसानों से अधिग्रहीत की गई थी। किसानों की भूमि का शासन द्वारा अधिग्रहण कर लिया गया किंतु प्रस्तावित रिफाइनरी नहीं लगाई जा सकी है। कई बीघा रिफाइनरी की भूमि खाली पड़ी है। उक्त भूमि पर गिट्टी, पत्थर, मोरंग,सिलका सैंड का अवैध खनन जोरों पर चल रहा है।इसी तरह सुरवल सहनी के पहाड़ पर भी खनन किया जा रहा है। लालापुर थाना क्षेत्र के कोटा और डेराबारी पहाड़ पर खनन से पहाड़ खोखला होता जा रहा है। जिलाधिकारी प्रयागराज द्वारा अवैध खनन रोकने के...