गंगापार, सितम्बर 24 -- Gangapar News: गुरुवार भोर से ही बारा क्षेत्र में झमाझम बरसात हुई। इस बरसात से किसानों में खुशी छा गई है। क्षेत्र के राम सिंह, बृज भूषण, बाबा सिंह आदि किसानों से मिली जानकारी के अनुसार इलाके में धान की फसल में सूड़ी लग गई थी। इससे धान की फसल में काफी नुकसान हो रहा था। किसानों द्वारा किया जा रहा दवा का छिड़काव भी कारगर साबित नहीं हो रहा था। इससे किसान परेशान थे। बताया गया कि इस बरसात से फसल में रोग का प्रसार रुक जाएगा और धान की अच्छी फसल होगी। इसके अतिरिक्त चना,मटर, सरसों आदि की खेती के लिए बरसात लाभकारी है। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: सुबह से हो रही बारिश ने दी उमस से राहत किसान खुश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...