Gangapar News: बारा में अवैध मादक पदार्थों की खुली बिक्री
गंगापार, सितम्बर 22 -- Gangapar News: बारा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र का जसरा बाजार एवं जारी कस्बा नशे की सामग्रियों की बिक्री का हब बन चुका है। सरकारी भांग की दुकानों से गांजा की बिक्री आम बात हो गई है। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में कई स्थानों पर गुमटियों तक में गांजा की बिक्री की जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में स्मैक का जहर भी तेजी से फैलता जा रहा है।नाम न छापने की शर्त पर कइयों ने बताया कि जसरा बाजार में कई स्थानों पर कारोबारी मंडराते रहते हैं और अपना शिकार युवाओं और किशोरों को बना रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कहीं कहीं शिक्षण संस्थानों के आसपास संदिग्ध लोगों को देखा भी जा सकता है। आवश्यकता है शिक्षण संस्थानों के आसपास चल रही दुकानों पर गुटका की बिक्री के शासन के आदेश का अनुपालन किया जाय और संदिग्ध लोगों की पहचान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.