Gangapar News: बारा एवं शंकरगढ़ में भूमि विवादों की शिकायतें रहीं अधिक
गंगापार, जुलाई 25 -- Gangapar News: बारा एवं शंकरगढ़ थाना परिसर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ। शंकरगढ़ में उप जिलाधिकारी बारा शिखा संखवार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल आठ शिकायतों में से तीन का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। समाधान दिवस में अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद एवं अवैध कब्जे से संबंधित रहीं। लुग्गी प्रसाद, निवासी गुड़िया तालाब, ने आरोप लगाया कि पिछले तीन वर्षों से पड़ोस के एक व्यक्ति ने उनके मकान पर कब्जा कर रखा है। बताया कि कई बार तहसील और थाना स्तर पर शिकायत करने के बावजूद अब तक न्याय नहीं मिल सका है। शिवकुमार तिवारी, निवासी हिनौती पांडे, ने बताया कि उन्होंने तीन बीघा भूमि का बैनामा कराया है, लेकिन मौके पर उन्हें केवल डेढ़ बीघा भूमि का ही कब्जा मिल सका। व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद केसरवानी ने शिकायत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.