Gangapar News: बारावफात जुलूस को लेकर परखी सुरक्षा व्यवस्था
गंगापार, अगस्त 26 -- Gangapar News: बारावफात त्योहार को लेकर बुधवार को पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था का जायजा लिया। डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने एसीपी सोरांव श्यामजीत सिंह के साथ थाना नवाबगंज क्षेत्र में निकलने वाले बारावफात के जुलूसों के मार्गों का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों ने जुलूस मार्गों के साथ संवेदनशील स्थानों का भी निरीक्षण किया। ड्रोन कैमरों के माध्यम से क्षेत्र में निगरानी की गई। अधिकारियों ने त्योहार के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए। वहीं, प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज पंकज अवस्थी पुलिस बल के साथ क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते रहे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: शान-ओ-शौकत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.