गंगापार, अगस्त 26 -- Gangapar News: बारह रबीउल अव्वल के अवसर पर बुधवार को सैदाबाद और उतरांव क्षेत्र में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। सुबह से ही लोग निर्धारित स्थानों पर एकत्र होने लगे थे। नात-ए-पाक पढ़ते हुए निकले जुलूस से पूरा क्षेत्र धार्मिक माहौल में सराबोर रहा। यह भी पढ़ें- Moradabad News: जुलूस-ए-मोहम्मदी में दिया आपसी भाईचारे, अमन व सौहार्द का संदेश दिया कार्यक्रम की विशेषताएँ क्षेत्र के बरेठी, सैदाबाद, आसेपुर, बीदा, उतरांव, जलालपुर कस्बा, इमामगंज, अंजना, दूसौती सहित आसपास के तमाम गांवों से लोग जुलूस में शामिल हुए। जुलूस विभिन्न गांवों और गलियों से होकर गुजरा। इस दौरान लोग नात-ए-पाक पढ़ते हुए पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की ...