Gangapar News: बाबूगंज रामलीला मैदान पर कब्जा, हाईवे पर लग रहा मेला
गंगापार, अक्टूबर 19 -- Gangapar News: बाबूगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बाबूगंज बाजार की ऐतिहासिक रामलीला के दशहरा मेला मैदान पर अतिक्रमण के चलते मेले का आयोजन हाईवे पर करना पड़ रहा है। श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष योगेश केसरवानी ने बताया कि मैदान को अतिक्रमण मुक्त कराने और सौंदर्यीकरण के लिए 25 वर्षों से जनप्रतिनिधियों व मुख्यमंत्री तक गुहार लगाई गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी रामलीला के समय सक्रिय होते हैं, फिर चुप्पी साध लेते हैं। पिछले वर्ष भी अतिक्रमण के विरोध में रामदल ने प्रयागराज-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन घंटे तक आवागमन बाधित किया था। अधिकारियों के आश्वासन पर कार्यक्रम आगे बढ़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.