गंगापार, अक्टूबर 11 -- Gangapar News: श्रीरामलीला कमेटी बाबूगंज की ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ शनिवार रात मंत्रोच्चार के बीच आरती के साथ हुआ। रामलीला के 65वें मंचन का उद्घाटन सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल एवं विशिष्ट अतिथि कौशांबी के तहसीलदार सिद्धांत यदुवेंद्र द्वारा संपन्न हुआ। उद्घाटन के पश्चात 'नारद मोह' की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय और संवादों के माध्यम से दर्शकों को पौराणिक प्रसंग से रूबरू कराया। नारद मुनि की भूमिका में देवकांत पांडेय ने शानदार अभिनय प्रस्तुत किया। वहीं, इंद्र के किरदार में मनीष गुप्ता, कामदेव के रूप में सत्यम जायसवाल, काला दूत की भूमिका में विवेक केसरवानी, शील निधि के रूप में राजेश पटेल तथा भगवान विष्णु की भूमिका में शिवम शुक्ला ने अपने अभिनय से मंचन को आकर्षक बनाया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: ...