गंगापार, सितम्बर 14 -- Gangapar News: हरितालिका तीज पर सुहागिन महिलाओं ने दिन भर निर्जला व्रत रखकर शिव मंदिरों में पहुंच पति की दीर्घायु के लिए शिव व पार्वती की विधि-विधान से पूजा अर्चना की। इस अवसर पर मेजा खास स्थित बाबा बोलनधाम, पहड़ी महादेव स्थित श्री सिद्धेश्वर नाथ मंदिर के अलावा पकरी सेवार के गंगा तट पर स्थित बाबा कोटेश्वर नाथ धाम में व्रती महिलाओं की दर्शन पूजन की भीड़ रही। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: ‍‍‍‍‍‍‍हरितालिका तीज पर महिलाओं ने रखा व्रतप्रमुख मंदिरों में भीड़ पकरी सेवार के बाबा कोटेश्वनाथ धाम में लगने वाला वार्षिक मेले में आसपास के दर्जनों गांवों की व्रती महिलाएं के अलाव बच्चे, युवा हजारों की संख्या में पहुंचे थे। मंदिर के पुजारी की ओर से मेला परिसर में लाइटिंग की व्यवस्था की गई थी। मेले में किसी प्रकार की अनहोनी घटना न हो, इसे...