Gangapar News: बाढ़ का पानी कम, साफ-सफाई व्यवस्था नदारद, बीमारी की आशंका
गंगापार, अगस्त 23 -- Gangapar News: टोंस एवं लोनी नदी एवं उससे जुड़े नदियों में आई बाढ़ का पानी रविवार को काफी कम हो गया, लेकिन बाढ़ के बाद गांवों में साफ-सफाई और जल निकासी की व्यवस्था नदारद है। प्रभावित गांवों में जगह-जगह गंदगी, कीचड़ और जलभराव के कारण संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका है। ग्राम पंचायत देवरा के कई घरों में कई दिनों तक पानी भरा रहा, जिससे गृहस्थी का सामान, खाद्यान्न और अन्य जरूरी सामान प्रभावित हुआ। देवरा गांव निवासी अंजनी यादव ने आरोप लगाया कि उनके घर में तीन दिन तक पानी भरा रहा। रविवार को पानी कम होने के बाद भी बाढ़ के दौरान कोई जनप्रतिनिधि अथवा अधिकारी उनके घर पहुंचकर हालचाल लेने नहीं आया। उन्होंने बताया कि रविवार को सूची में नाम आने के बाद खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराई गई।ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ प्रभावित सभी परिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.