Gangapar News: बाड़ में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत
गंगापार, जुलाई 20 -- Gangapar News: थाना क्षेत्र के सारीपुर गांव में रविवार देर रात खेत की सिंचाई के दौरान करंट प्रवाहित हो रहे बाड़ की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। पति ने डंडे की मदद से पत्नी को बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सारीपुर गांव निवासी दुर्गा प्रसाद द्विवेदी रविवार देर रात अपनी 45 वर्षीय पत्नी पुष्पा के साथ खेत की सिंचाई कर रहे थे। रात करीब दो बजे दोनों खेत की मेड़ पर घूमकर यह देख रहे थे कि पूरे खेत में पानी पहुंचा है या नहीं। इसी दौरान बगल वाले खेत के चारों ओर लगे लोहे के तार की बाड़ के पास पहुंचते ही पुष्पा करंट की चपेट में आ गईं। बताया जा रहा है कि बगल मे ही खेत की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.