Gangapar News: बाजार से लौट रहा युवक बाइक सहित पुलिया में गिरा, मौत
गंगापार, सितम्बर 21 -- Gangapar News: बाजार से खरीदारी करके बाइक से घर लौट रहा युवक अनियंत्रित होकर बाइक सहित पुलिया में गिर गया। युवक को नाजुक दशा में इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया, लेकिन सीएचसी पहुंचते ही मौत हो गई। मौत की सूचना घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मांडा पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन अस्पताल भेज दिया है। मांडा थाना क्षेत्र के बदौआ गांव निवासी 25 वर्षीय युवक सुरजीत आदिवासी पुत्र ओंकारनाथ आदिवासी रविवार देर रात मिर्जापुर जनपद के बरौंधा बाजार से वापस घर लौट कर अपने घर अपनी बाइक से आ रहे थे। वह मांडा के धनावल गांव के पास पहुंचे ही थे कि धनावल गांव के पास स्थित पुलिया में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर भिड़ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उनको इलाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.