गंगापार, जुलाई 14 -- Gangapar News: रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। मांडा थाना क्षेत्र के भारतगंज राजापुर निवासी 40 वर्षीय ज्ञानचंद पुत्र रामदुलारे को शनिवार रात बाजार से घर लौटते समय सांप ने डस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए विभिन्न स्थानों पर लेकर गए। इसके बाद सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया। सीएचसी रामनगर में उपचार के दौरान ज्ञानचंद की हालत बिगड़ने लगी तो डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: जहरीले जंतु के काटने से किशोर की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...