गंगापार, जुलाई 12 -- Gangapar News: करछना थाना क्षेत्र में बाजार जा रहे दो भाइयों के साथ मारपीट और बाइक में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के तिवारी का पूरा, भुंडा निवासी प्रशांत तिवारी पुत्र विमल तिवारी शुक्रवार सुबह अपने भाई अभिजात तिवारी के साथ बाइक से भड़ेवरा बाजार जा रहे थे। आरोप है कि भुवालपुर के पास चार लोगों ने उन्हें रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने दोनों भाइयों की पिटाई कर दी और बाइक में भी तोड़फोड़ की। किसी तरह दोनों घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: युवक से मारपीट के मामले में पांच पर केस इसके बाद प्रशांत ने करछना थाने पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...