Gangapar News: बाजरे की फसल नष्ट करने और गाली देने का आरोप
गंगापार, अक्टूबर 14 -- Gangapar News: थाना क्षेत्र के ओसा गांव में दलित किसान की एक बीघा बाजरे की फसल पशुओं से नष्ट कराने और विरोध करने पर जातिसूचक गाली देकर लाठी से दौड़ाने का आरोप लगा है। पीड़ित शंकर लाल भारतीय ने ग्राम बेरी निवासी रामबली यादव के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित के मुताबिक, आरोपी ने पशुओं से उसकी खड़ी फसल चरवा दी। विरोध करने पर जातिसूचक गालियां देते हुए लाठी लेकर दौड़ा लिया। किसी तरह उसने भागकर जान बचाई। आरोप है कि आरोपी ने दोबारा गाली-गलौज कर धमकी भी दी। मामले को लेकर थाना प्रभारी कौंधियारा अनिल पांडेय ने बताया की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.