गंगापार, अगस्त 1 -- Gangapar News: रेलवे ट्रैक के समीप बाग में शनिवार सुबह एक अज्ञात युवक का गला रेता हुआ शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। मऊआइमा थाना क्षेत्र के तिलक का पूरा गांव समीप रेलवे ट्रैक के बगल स्थित नौआ का बाग में शनिवार की सुबह लगभग 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। फोटो के आधार पर शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी फूलपुर राज कुमार, मऊआइमा थाना प्रभारी राममूर्ति यादव और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है。

पुलिस की जांच पुलिस आस पास में लगे स...