गंगापार, नवम्बर 3 -- Gangapar News: मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। जमीन की सुरक्षा के लिए कराए गए निर्माण को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। भू-स्वामी ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पांच लोगों को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जमीन की सुरक्षा के लिए कराया था निर्माण मऊआइमा के पूरे मियां जी, मऊदोस्तपुर निवासी अनीश इकबाल पुत्र एजाज अहमद ने अपने घर के बगल स्थित जमीन की सुरक्षा के लिए हाल ही में चारों तरफ बाउंड्रीवॉल बनवाई थी। साथ ही टीन का शेड डालकर तीन तरफ गेट भी लगवाए थे। इसके बाद वह किसी जरूरी काम से दिल्ली चले गए।

लौटने पर क्षतिग्रस्त मिली बाउंड्रीवॉल अनीश इकबाल के मुताबिक, वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि बाउंड्रीवॉल गिरी हुई थी और गेट भी क्षतिग्रस्त थे। घर ...