गंगापार, अगस्त 16 -- Gangapar News: अनियंत्रित सवारी टैंपो और बाइक की तेज भिड़ंत में बाइक चालक युवक और टैंपो में सवार महिला को गंभीर चोटें आईं। दोनों गंभीर घायलों को मांडा से प्रयागराज रेफर किया गया, लेकिन प्रयागराज पहुंचते ही दोनों की इलाज के पहले ही दुखद मौत हो गई। अचानक अनियंत्रित होकर टैंपो दाहिने पटरी पर चली गई, जिससे यह हादसा हुआ। मिर्जापुर जनपद के जिगना थाना क्षेत्र के नेबुरा रिवई सिंह गांव निवासी 25 वर्षीय दीपक कुमार सिंह पुत्र केशराज सिंह अपनी बाइक से अपने घर जा रहे थे। मांडा थाना क्षेत्र के दिघिया चौकी अंतर्गत प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग पर स्थित धरांवनारा पेट्रोल पंप के सामने विंध्याचल से दर्शन कराकर लौट रही टैंपो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के दाहिने ओर चली गई, जिससे बाइक की टैंपो से जोरदार भिड़ंत हो गई। यह भी पढ़ें- Gangapar ...