Gangapar News: बाइक को टक्कर मार दुकान में घुसी कार, तीन लोग गंभीर
गंगापार, अगस्त 18 -- Gangapar News: अनियंत्रित कार चालक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दुकान में घुस गया। दुकान जा रहा युवक घायल हो गया। तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने कार चालक को पुलिस को सौंप दिया। सोरांव थाना क्षेत्र के कल्यानशाह का पूरा गांव के समीप प्रयागराज से प्रतापगढ़ की ओर जा रहे कार चालक ने अचानक अनियंत्रित होकर पहले बाइक सवार युवक को टक्कर मारी और कार से नियंत्रण खोने पर सड़क के बगल मन्नी लाल के हार्डवेयर की दुकान में जा घुसा। मुन्नीलाल की दुकान जा रहा आयुष कुमार समेत बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। मन्नी लाल की दुकान के बाहर रखी सीमेंट की चादर में टक्कर होने से हजारों का नुक़सान हो गया। कार छोड़ कर भाग रहे चालक को गांव के लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों की माने तो क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.