गंगापार, सितम्बर 28 -- Gangapar News: बाइक की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। मऊआइमा थाना क्षेत्र के छाता गांव निवासी मोहम्मद सैफ पुत्र चिराग अली सोमवार को बाइक से हरिसेनगंज गए थे। लौटते समय अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोगापुर गांव के पास सामने से गलत दिशा में आ रहे बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और शैफ सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को फाफामऊ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी हालत नाजुक है। घायल के बड़े भाई मोहम्मद नईम ने मंगनापुर गां...