Gangapar News: बाइक की टक्कर से बालक घायल, हालत गंभीर
गंगापार, अगस्त 12 -- Gangapar News: रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। घर के सामने सड़क पर खेल रहे पांच वर्षीय बालक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।मिली जानकारी के अनुसार पांच वर्षीय सिद्धार्थ कुमार पुत्र बाबू लाल निवासी अतरैला औता, बुधवार की शाम घर के सामने सड़क पर खेल रहा था। इसी दौरान बाइक की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद परिजन तत्काल घायल बालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर लेकर पहुंचे। सीएचसी रामनगर में मौजूद रहे सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनुराग तिवारी ने घायल बालक का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.