गंगापार, अगस्त 20 -- Gangapar News: सड़क दुर्घटना में घायल रहे बारा दशरथपुर गांव निवासी सच्चन निषाद की इलाज के पहले रास्ते में मौत हो गई। बेटी दुलारी निषाद की तहरीर पर पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिवंगत के शव को पोस्टमार्टम के लिए स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल भेज दिया। वृद्ध की मौत की सूचना से दशरथपुर गांव की मल्लाह बस्ती में गम का माहौल है। बुधवार की शाम चार बजे के लगभग बारा दशरथपुर के दशरथपुर गांव निवासी 65 वर्षीय सच्चन निषाद गेहूं लेकर आटा चक्की पर जा रहा था, वह डुहिया गांव के सामने चौका नामक स्थान पर पहुंचा तो विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित बाइक से टक्कर हो गई। जोरदार टक्कर लगने से वृद्ध को गंभीर चोटें आई। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख अस्पताल के डाक्टरों ने जिला चिकित्सालय भेज दिया। इलाज के पहले ही उनकी मौत हो गई। द...