Gangapar News: बाइक की आमने सामने भिड़ंत में एक घायल
गंगापार, अक्टूबर 3 -- Gangapar News: मेजा थाना क्षेत्र के निबैया निवासी 42 वर्षीय छोटेलाल शनिवार को बाइक से किसी काम से रामनगर बाजार गए थे। शाम को बाजार से घर लौटते समय डोरवा मोड़ पेट्रोल पंप के पास सड़क पार करते समय सिरसा बाजार की ओर से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में छोटेलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। टक्कर मारने के बाद दूसरा बाइक सवार मौके के भागने में सफल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.